नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- अमेरिका- इजरायल से जंग के बीच ईरान ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे शक्तिशाली अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-35 को मार गिराने का दावा किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने ईरानी दावे को स्वीकार करते हुए कहा कि लापता पायलटों की तलाश तेज हो गई है। हालांकि पेंटागन और सेंट्रल कमांड ने इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा कि ईरान ने एफ-35 लड़ाकू विमान को बोयर- अहमद प्रांत में गिराया। हमले के दौरान पायलट दक्षिण पश्चिमी ईरान क्षेत्र में सुरक्षित तरीके से निकल गया। तेहरान टाइम्स ने एक्स पर हवा में उड़ते विमान का वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि मार गिराए गए एफ-35 विमान के पायलट की तलाश में अमेरिका जुट गया है। ईरान के हवाई क्षेत्र में उसके लड़ाकू विमान लगातार तलाशी अभियान चला रहे। एक्स पर विमान के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.