आगरा, मार्च 2 -- ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। अमेरिका और इजराइल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। इसके बाद ईरान ने हमले और तेज कर दिए हैं। ईरान का आगरा से गहरा नाता रहा है। इसी वजह से ईरान से शिया समुदाय के लोग आगरा आकर न्यू आगरा स्थित शहीद-ए-सालिस काजी नूर उल्लाह शुस्तरी की मजार पर हाजिरी लगाते हैं। यह दुनिया में शिया समुदाय के सबसे बड़े मरकजों में से एक है। नूर उल्लाह शुस्तरी अकबर के दौर में ईरान से आए और चीफ जस्टिस बने। जहांगीर के दौर में उन्हें शहीद कर दिया गया। न्यू आगरा पुलिस थाने के सामने एक ऐतिहासिक इमारत है, जिसका लाल रंग का मुगलकालीन गेट है। गेट के अंदर बड़ी दरगाह है। इसी दरगाह में शहीद-ए-सालिस काजी नूर उल्लाह शुस्तरी की मजार है, जो शिया समुदा...