सीतापुर, फरवरी 28 -- सीतापुर संवाददाता। ईरान पर इसराइल और अमेरिका के हमले के बाद खराब हुए हालातों का असर सीतापुर में भी दिखाई दे रहा है। यहां के कई ऐसे परिवार खौफ के साए में जी रहे हैं, जिनके अपने ईरान और इराक में या तो तालीम हासिल कर रहे हैं, या फिर कारोबार और अन्य वजह से गए हुए हैं। अपनों की हाल, खबर लेने के लिए लोग पल-पल कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कई लोगों के अपनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। शहर के काजियारा निवासी सलमान हैदर और उनका परिवार भी ईरान, इजरायल युद्ध को लेकर डर के साए में है। सलमान हैदर बताते हैं कि उनका छोटा भाई इरफान हैदर इस समय इराक के कर्बला में दीनी तालीम हासिल कर रहा है। ईरान पर हुए हमले को लेकर शनिवार शाम भारतीय समय अनुसार 7:13 पर और इराकी समय पौने पांच बजे सलमान ने अपने भाई इरफान हैदर को फोन मिलाया। फोन पर उनकी बात ...