नोएडा, मार्च 2 -- ग्रेटर नोएडा। ईरान में जारी जंग के बीच जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की। वर्तमान युद्ध की परिस्थिति को देखते हुए जिले के उन नागरिकों का विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना आवश्यक है, जो वहां निवासरत, कार्यरत, यात्रा पर गए हुए या फिर फंसे हैं। हाल ही में वहां से भारत लौटे हैं। इसका उद्देश्य प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा, संपर्क एवं सहायता प्रदान करना है। कोई भी व्यक्ति ऐसे लोगों की जानकारी जिला आपातकालीन कंट्रोल रूम गौतमबुद्ध नगर 0120-2978231, 0120-2978232 और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के मोबाइल नंबर 9870944876 और जिला आपदा विशेषज्ञ के मोबाइल नंबर 8145563077 पर दे सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.