अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मध्य पूर्वी देशों के बीच चल रहे युद्ध की आंच अलीगढ़ तक पहुंच गई है। अलीगढ़ से बड़ी मात्रा में विदेशों में निर्यात होने वाला आलू अब धूल फांस रहा है। उद्यान विभाग ने बुधवार को जनपद स्तरीय औद्योगिक कृषक गोष्ठी में किसानों की पीड़ा सुनी। साथ ही इस समय आलू की स्थिति पर चर्चा की। अधिकारियों ने किसानों को धैर्य रखने की सलाह दी है। आलू के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गए 100 करोड़ के प्रस्ताव को लेकर अच्छी उम्मीद जताई गई है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में आलू का भाव गिरा हुआ है। पिछले समय जो आलू भंडारित किया गया, उसकी समय से निकासी नहीं हो सकी। किसानों को भाव बढ़ने का इंतजार था। अब जो इस सीजन का आलू है, वह भी बाजार में आ गया। बाजार में इतना आलू है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.