बागपत, मार्च 28 -- बडौत का रिम-धुरा और खेकड़ा का हैंडलूम उद्योग देश-विदेश में प्रसिद्ध रहा है। यहां तैयार होने वाला सामान गल्फ देशों सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया जाता है, लेकिन वर्तमान में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। जिससे कारोबार गहरे संकट में पहुंच गया है। जब से ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध चला है। तभी से हैंडलूम और रिम-धुरा का कारोबार प्रभावित होने लगा। अब जैसे जैसे युद्ध आगे बढ़ रहा है। कारोबार पर संकट और गहराता जा रहा है। निर्यातकों का कहना है कि विदेशों से मिलने वाले ऑर्डर पूरी तरह से बंद हो गए हैं। इतना ही नहीं पांच सौ करोड़ के आर्डर खरीदारों ने होल्ड पर डाल दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय हालात अस्थिर होने के कारण शिपमेंट और भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। ऐसे मे...