मोहित शर्मा, अप्रैल 1 -- मध्य पूर्व की हुई जंग की आंच भारतीयों के घर तक पहुंचने लगी है। ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 2500 किलोमीटर दूर दिल्ली-एनसीआर में भी युद्ध शुरू होने के बाद से ही खाद्य सामग्री की कीमतों में 10 से 20 फीसदी तक उछाल आया है। सबसे ज्यादा तेजी खाने के तेल में देखी जा रही है। कुछ ड्राईफूड की कीमत भी बढ़ी है। प्लास्टिक की दरें बढ़ने से पैकेज फूड की कीमतों में उछाल आया है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से ही एलपीजी की दिक्कत हो रही है। वहीं, अब युद्ध का असर रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों पर भी देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण कच्चे सामान में तेजी और सप्लाई चेन के बाधित होना है। किराना कारोबार से जुड़े कारोबारी बताते हैं कि खाने की सभी तरह के तेजों की कीमत में तेजी आई है। एक मार्च से लेकर अभी तक खाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.