इंदौर, मार्च 1 -- मध्य पूर्व में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव का असर अब इंदौर के यात्रियों पर भी दिखाई देने लगा है। दुबई से इंदौर आने वाली उड़ान अचानक निरस्त होने के कारण शहर के कई नेता और उद्योगपति विदेश में ही फंस गए हैं। एयरपोर्ट संचालन प्रभावित होने और उड़ानें रद्द किए जाने से उनकी वापसी फिलहाल टल गई है। हालांकि सभी लोगों ने खुद को सुरक्षित बताया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को जब इंदौर के कई नेता और उद्योगपति दुबई एयरपोर्ट पहुंचे, तब उन्हें फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली। दुबई में फंसे लोगों में पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा और आकाश शुक्ला सहित अन्य लोगों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।जश्न के बीच अचानक युद्ध का साया बताया...