बरेली, मार्च 3 -- ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के चलते खाड़ी देशों का हवाई क्षेत्र प्रभावित होने से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ अस्थायी रूप से निरस्त की गई हैं, इससे खाड़ी देशों में नौकरी, कारोबार व अन्य कारणों से गए लोग फंस गए हैं। इन लोगों के परिजनों ने सरकार से उन्हें सुरक्षित भारत लाने की अपील की है। बरेली के अलावा सेंथल और नवाबगंज क्षेत्र के कई परिवारों के सदस्य ईरान, इराक, बगदाद, सऊदी अरब और दुबई जैसे स्थानों पर कार्यरत हैं। हवाई सेवाएं प्रभावित होने से परिवारों की चिंता बढ़ गई है। परिजन उनसे लगातार संपर्क साध रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जब तक सीधे बात नहीं हो जाती, तब तक मन में आशंका बनी रहती है। बरेली के गढ़ैया निवासी आबिद ने बताया कि उनकी बहन, बहनोई और भांजा, भांजी ईरान में है। वहां नेटवर्क बाधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.