नई दिल्ली, मार्च 6 -- ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध से वैश्विक बाजार में रसोई गैस (LPG) की कीमतों में हाल के दिनों में हलचल देखने को मिली है। globalpetrolprices.com ने फरवरी 2026 और 2 मार्च 2026 को जारी रेट के मुताबिक कई देशों में LPG की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि कुछ देशों में मामूली गिरावट भी आई है। 2 मार्च 2026 को जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में एलपीजी की औसत कीमत 71.96 भारतीय रुपये प्रति लीटर है। हालांकि, देशों के बीच इन कीमतों में काफी अंतर है। सामान्य नियम के रूप में, अमीर देशों में कीमतें अधिक होती हैं, जबकि गरीब देशों और प्राकृतिक गैस का उत्पादन और निर्यात करने वाले देशों में कीमतें काफी कम होती हैं। अलग-अलग देशों में कीमतों में यह अंतर एलपीजी पर लगने वाले विभिन्न टैक्सों और सब्सिडी के कारण होता है। सभी देशों की अ...