प्रमुख संवाददाता, जून 18 -- जियारत के लिए गए मेरठ के 11 और लोगों के ईरान में ही फंसे होने की जानकारी सामने आई है। दो दिन पहले किठौर के ईसापुर के रहने वाले तीन लोगों के भी ईरान में फंसे होने की जानकारी मिली थी। वहां फंसे सभी भारतीयों को लेकर उनके परिजन फिक्रमंद हैं। उनकी सकुशल वापसी और जंगबंदी के साथ दुनिया में अमन कायम होने के लिए दुआ की जा रही है। अली मिशन सोसायटी के संयोजक अली हैदर रिजवी ने बताया कि जैदी फार्म निवासी नवाब हसन अपनी पत्नी समर फातिमा के साथ जियारत के लिए ईरान हुए हैं। शास्त्रीनगर सेक्टर-चार निवासी मासूम रजा, पत्नी हिना, दो साल की बच्ची मासूमा, मंसूर रजा, पत्नी शबीना और उनके दो बच्चे भी जियारत के लिए ईरान गए थे। उनकी वापसी से पहले ही ईरान और इजरायल के बीच युद्ध हो गया, जिस कारण उनकी वतन वापसी अटक गई। दूसरी ओर, अब्दुल्लापुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.