ईरान-इजरायल के युद्ध के बीच खाकी चौकन्ना
मऊ, मार्च 2 -- मऊ, संवाददाता। ईरान इजरायल के हमले के बाद जिले में खाकी चौकन्ना हो गई है। अलर्ट को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने पैदल मार्च कर लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाकर रखी है। चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में फोर्स तैनात है। ईरान इजरायल के युद्ध को लेकर जनपद में लोग मोबाइल और टीवी पर पल-पल की अपडेट ले रहे है। खामेनेई की मौत के बाद अलर्ट होने पर पुलिस हरकत में आ गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस बल चौकन्ना है। पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत को परखा जा रहा है। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मुश्तैद है। किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए जिला बल पूरी तरह मुस्तैद है और संवेदनशील स्थलों पर चौकसी बढ़ाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.