लखनऊ, मार्च 6 -- UP News: ईरान-इजरायल के बीच चल रही जंग के चलते यूपी से होने वाला कृषि निर्यात पूरी तरह से ठप हो गया है। हालत यह है कि मात्र एक सप्ताह में ही प्रदेश से कृषि उत्पादों का निर्यात करने वाले निर्यातकों को हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। उत्तर प्रदेश से खाड़ी के देशों को सबसे अधिक ताजे फल-सब्जियों का निर्यात किया जाता है। बासमती के सबसे बड़े आयातक देश ईरान समेत खाड़ी के अन्य देशों को यूपी से होने वाले बासमती चावल का निर्यात भी पूरी तरह से रुक गया है। अचानक से छिड़े युद्ध की वजह से कई निर्यातकों के करोड़ों का माल बंदरगाहों पर फंस गए हैं। प्रदेश से बड़े पैमाने पर चावल और ताजे फल-सब्जियों का निर्यात करने वाली लखनऊ की निर्यातक कंपनी लक्ष्मी प्रीमियम ग्रेन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर मोहित टेकरीवाल की मानें तो इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.