बलरामपुर, मार्च 7 -- उतरौला, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से फैल रही संभावित तेल संकट की चर्चाओं के चलते उतरौला बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। शनिवार को सुबह से ही कई पेट्रोल पंपों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भीड़ लग गई। लोग एहतियात के तौर पर अपने वाहनों की टंकियां फुल करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ लोग गाड़ियों के साथ-साथ गैलन और जार में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। कई जगह पंप के बाहर तक वाहनों की लाइन लग गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़े सैन्य तनाव को लेकर लगा...