नई दिल्ली, मार्च 1 -- ईरान की इजराइल और अमेरिका के साथ छिड़ी जंग का सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। तमाम एक्सपर्ट बता रहे हैं कि इस दौरान उन शेयरों में हलचल हो सकती है जिनका कनेक्शन ईरान या इजराइल से है। इनमें से एक शेयर गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) का भी हो सकता है। दरअसल, अडानी पोर्ट्स का बंदरगाह इजराइल में स्थित है। हालांकि, अडानी समूह ने रविवार को कहा कि इजराइल स्थित उसका 'हाइफा बंदरगाह' पूरी तरह सुरक्षित है और परिचालन की स्थिति में है।क्या कहा अडानी पोर्ट्स ने? अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) ने एक बयान में कहा कि उसके सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और बंदरगाह की सभी संपत्तियां तथा बुनियादी ढांचा पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि, बयान में यह स्पष्ट नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.