यरुशलम, जून 18 -- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहाकि इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान में बनी रहेगी, जहां उसने सीमा से 10 किलोमीटर अंदर तक कब्जा कर लिया है। अमेरिका-ईरान समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद नेतन्याहू की यह पहली टिप्पणी है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को दक्षिणी लेबनान में एक सुरक्षा जोन बनाए रखना होगा। इसके लिए जरूरी है कि जब तक इजराइल की सुरक्षा के लिए जरूरी हो, हम वहां से न हटें। वह पूर्व में भी दक्षिणी लेबनान से न हटने की बात कह चुके हैं। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते में लेबनान में भी युद्ध खत्म करने का आह्वान किया गया है। यहां इजरायल चरमपंथी गुट हिज्बुल्ला से लड़ रहा है। इजरायली सेना ने जारी किया मैपवहीं, इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में अपने ...