नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- इस वक्त दुनिया भर में युद्ध और वर्चस्व की जंग तेज होती जा रही है। एक ओर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है, वहीं दूसरी ओर चीन ताइवान पर अपना दबदबा बढ़ाने में लगा हुआ है। ताइवान की रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि चीन के दो युद्धपोत पेंघु द्वीप समूह के निकट समुद्री क्षेत्र में देखे गए। इस घटना के तुरंत बाद ताइवान ने सतर्कता बढ़ा दी है, और अलर्ट जारी कर दिया। माना जा रहा है कि चीन की यह गतिविधि ताइवान स्ट्रेट में अपनी सैन्य मौजूदगी को और मजबूत करने की रणनीति है। फिलहाल इसको लेकर इलाके में तनाव बढ़ गया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार देर रात जारी बयान में बताया कि पेंघु द्वीपों के दक्षिण-पश्चिमी जल क्षेत्र में एक चीनी विध्वंसक (डिस्ट्रॉयर) और एक फ्रिगेट घुस आए थे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन चीनी जहाजों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.