नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने पर्याप्त एलपीजी सप्लाई सुनिश्चित करने और स्रोतों में विविधता लाने के लिए कहा। उन्होंने पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभाव से नागरिकों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई यह दूसरी ऐसी बैठक थी, जिसमें ईरान युद्ध के बीच देश में उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई। सीसीएस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गलत जानकारी और अफवाहों को रोकने के लिए सुचारू, समय पर और प्रामाणिक सार्वजनिक जानकारी जरूरी है। एक हफ्ते पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्तावित राहत उपायों की समीक्षा के लिए सीसीएस की एक बैठक की अध्यक्ष...