बेगुसराय, मार्च 10 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा माले जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन से मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के विरोध में शांति मार्च निकाला। मार्च समाहरणालय गेट पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी नेता नवल किशोर ने की। भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने ईरान में स्कूली बच्चों और नागरिकों समेत सैकड़ों लोगों की मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए युद्ध की कड़ी निंदा की और ईरानी जनता के साथ एकजुटता जताई। उन्होंने अमेरिका-इजराइल गठजोड़ को मानवता का दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि युद्धोन्माद के कारण रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं और महंगाई से आम लोग परेशान हैं। मौके पर बैजू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, मोबस्सीर अहमद, सोनू फर्नांज, विशाल पासवान, गजेन्द्र पंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.