नई दिल्ली, मार्च 4 -- Why Stock Market Crashed Today: शेयर बाजार घुटनों के बल पर रेंग रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट ने निवेशकों को हिलाकर रख दिया है। ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से अरब देशों में खड़ा हुआ नया संकट, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आदि फैक्टर्स का असर शेयर बाजार पर आज बुधवार को साफ देखने को मिल रहा है। बता दें, घरेलू स्टॉक मार्केट आज 1 दिन की छुट्टी के बाद खुला है।2-2 प्रतिशत लुढ़का शेयर बाजार सेंसेक्स आज बुधवार को 1750 अंक या फिर 2.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78480.63 अंक के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी 500 अंक या फिर 2.1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24334.85 अंक पर पहुंच गया था। शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह से निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। बीएसई लिस्टेड फर्म का मार्केट कैप आज सुह 9.20 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.