ईरान-अमेरिका युद्ध का असर, प्लास्टिक की छोटी यूनिटों में उत्पादन ठप; रोजगार पर संकट
अजय श्रीवास्तव, मार्च 30 -- UP News: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग का असर गोरखपुर में गीडा से लेकर इंडस्ट्रियल एरिया की प्लास्टिक आधारित फैक्ट्रियों पर पड़ रहा है। गीडा से लेकर इंडस्ट्रियल एरिया की दर्जन भर छोटी यूनिटों में उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं बड़ी यूनिटों में उत्पादन बुरी तरह प्रभावित है। यह फैक्ट्रियां बमुश्किल 30 से 40 फीसदी क्षमता से चल रही हैं। ऐसे में फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूरों के रोजगार पर भी संकट की स्थिति है। हालांकि उद्यमियों का कहना है कि फिलहाल मजदूरों दूसरे कामों में लगाकर भुगतान किया जा रहा है। गीडा से लेकर इंस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक बोरा बनाने वाली तीन बड़ी यूनिटें हैं। तीनों यूनिटें कच्चा माल के लिए प्रयोग की जाने वाली प्लास्टिक दाना की किल्लत से जूझ रही हैं। युद्ध शुरू होने से पहले 8...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.