वाराणसी, मार्च 13 -- बाबतपुर। बाबतपुर एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो फ्लाइट 15 मार्च तक निरस्त कर दी गई हैं। इससे वाराणसी से खाड़ी देशों को जाने वाले यात्रियों की दिक्कत बरकरार है। एयरलाइंस के काउंटर पर रोज दर्जनों लोग उड़ानों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारी उन्हें 15 मार्च के बाद अपडेट करने की बात कह रहे हैं। दोनों फ्लाइटें 28 फरवरी से रद्द हैं। इससे अब तक 2300 से ज्यादा यात्री यात्रा कैंसिल कर चुके हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ये फ्लाइटें रोज शाम और रात को रवाना होती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.