ईरान-अमेरिका में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों पर किया हमला
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- मिडिल ईस्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि जहाजों पर हमले के जवाब में ईरानी ठिकानों पर हमला किया गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेना ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों और मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के हमले के प्रयासों के बाद उसने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे अमेरिकी सेना ने ईरान स्थित आईआरजीसी ठिकानों पर हमला करना शुरू किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.