ईरान-अमेरिका में फिर छिड़ेगा युद्ध? ट्रंप ने दिए हमले के संकेत, होर्मुज में 7 तेल टैंकरों पर अटैक
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Iran-US War: अमेरिका और ईरान के बीच फिर एकबार सैन्य संघर्ष की स्थिति बनती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तल्ख तेवर दिखाते हुए ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को बुरी तरह से सबक सिखाया है। वहीं, ईरान का कहना है कि एक ही दिन में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सात तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचा है। ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के तनाव की शुरुआत के बाद से अब तक एक दिन में नुकसान की यह सबसे बड़ी घटना है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सात जहाजों पर ईरान के हमलों ने चिंता बढ़ा दी है। एक ही रात में सात जहाजों को नुकसान पहुंचा है। तीन बारूदी सुरंगों की चपेट में आ गए और चार पर सीधे ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने हमला किया है। ईरान का मानना है कि ये जहाज अमेरिका से जुड़े हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.