इस्लामाबाद, अप्रैल 23 -- पाकिस्तान में नियुक्त चीन के राजदूत जियांग जैदोंग ने आज (गुरुवार, 23 अप्रैल को) प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और पश्चिम एशिया की स्थिति और अमेरिका-ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए इस्लामाबाद के शांति प्रयासों पर चर्चा की। राजदूत जियांग ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से शिष्टाचार भेंट की। बैठक में उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के अलावा योजना, विकास एवं विशेष पहल मंत्री अहसान इकबाल और सूचना मंत्री अताउल्ला तरार भी उपस्थित थे। यह बैठक, पाकिस्तान द्वारा तेहरान और वॉशिंगटन को दूसरे दौर की वार्ता के लिए बातचीत की मेज पर लाने के उद्देश्य से किये जा रहे राजनयिक प्रयासों के बीच हुई है। पाक के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बैठक में पश्चिम एशिया की क्षेत्रीय स्थिति और पाकिस्तान के शांति ...