नई दिल्ली, जून 11 -- Share Market Today Live 11 June : ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के अलावा आईटी सेक्टर में बिकवाली से गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का सेंसेक्स 150.63 अंक (0.20 प्रतिशत) नीचे 73,832.55 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 53.35 अंक यानी 0.23 प्रतिशत टूटकर 23,161.60 अंक पर रहा। इंट्रा-डे के दौरान सेंसेक्स 875 अंक का भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। यह नीचे 73,519 अंक तक और ऊपर 74,394 अंक तक गया। 12:05 AM: शेयर मार्केट अब तेजी के ट्रैक पर आ गया है। ICICI बैंक में 2.61 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 1.59 प्रतिशत, कोटक बैंक में 1.66 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक में 0.67 प्रतिशत की तेजी है। इन शेयरों के बदौलत सेंसेक्स अब 266 अंक ऊपर 74249 पर पहुंच गया ह...