नई दिल्ली, मार्च 3 -- US-Iran war: ईरान की अमेरिका और इजराइल के साथ छिड़ी जंग की वजह से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। वैसे तो 3 मार्च को होली की वजह से शेयर बाजार बंद था लेकिन दुनियाभर के अन्य बाजार में भारी बिकवाली देखी गई। MSCI एशिया Pacific इंडेक्स में लगभग 3% तक की गिरावट आई, जो पिछले साल अप्रैल के बाद सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। जापान के निक्केई की बात करें तो 2.3% लुढ़क गया। अमेरिकी बाजारों के संकेतक S&P 500 के ई-मिनी फ्यूचर्स 0.6% नीचे रहे। दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में हालात और बिगड़ गए। इस दौरान, विदेशी निवेशकों ने 3 अरब डॉलर से अधिक के शेयर बेच दिए। इसका असर ये हुआ कि कोस्पी 7.2% टूट गया। यह अगस्त 2024 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है। तेज उतार-चढ़ाव के चलते कोस्पी फ्यूचर्स में अस्थायी रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.