ईरान-अमेरिका का युद्ध समाप्त, 200 करोड़ का तैयार माल होगा निर्यात
बागपत, जून 21 -- बागपत। लंबे समय से वैश्विक तनाव और समुद्री व्यापार में आई रुकावटों से परेशान निर्यातकों के लिए राहत भरी खबर है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति करार ने जिलेभर के पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक के निर्यात कारोबार को नई उम्मीद दी है। खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता आने से उन उत्पादों की आवाजाही तेज होने की संभावना है, जो पिछले कई महीनों से गोदामों और फैक्टरियों में फंसे हैं। बागपत में 200 करोड़ का माल भी गंतव्य तक पहुंच सकेगा। मध्य पूर्व में जंग के कारण गारमेंट, हैंडीक्राफ्ट, इंजीनियरिंग गुड्स, प्लास्टिक आईटम और कृषि उत्पादों की कई खेप समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं। इससे नए ऑर्डर मिलने की रफ्तार भी प्रभावित हुई थी। अब हालात सामान्य होने की उम्मीद से कारोबारियों ने उत्पादन और शिपमेंट की नई तैयारियां शुरू कर दी हैं। गारमेंट, हैंडलूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.