नई दिल्ली, मार्च 3 -- ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के चलते भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी और दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी को एक ही दिन में करीब 6 अरब डॉलर का झटका लगा है। सोमवार को शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसमें अडानी ग्रुप के शेयर और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी टूट गए। इस वजह से दोनों अरबपतियों के नेटवर्थ में भारी कमी दर्ज की गई। अगर सोमवार को दौलत गंवाने वाले टॉप-10 अरबपतियों की बात करें तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की इस लिस्ट में फ्रांस के बर्नार्ल्ड अर्नाल्ट पहले नंबर पर हैं। इनकी संपत्ति में कुल 8.56 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। अर्नाल्ट ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टोटल नेटवर्थ के हिसाब से 7वें नंबर पर हैं। इनकी कुल संपत्ति अब 173 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, सोमवार को ही एमान्सियो ऑरटेगा ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.