नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के लिए सीजफायर है। इसके बावजूद तनाव जारी है। इस बीच ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने सैन्य तनाव में भारी बढ़ोतरी के बावजूद तेहरान के शांति वार्ता आगे बढ़ाने के लिए सतर्क तैयारी का संकेत दिया है। ब्रिटिश चैनल आईटीवी न्यूज से बातचीत करते हुए खतीबज़ादेह ने कहा कि हालिया ईरानी सैन्य कार्रवाई लगातार उकसावों का अनिवार्य जवाब थी। उन्होंने बताया कि कल रात बेहद नाजुक रात थी, क्योंकि इन नए हमलों का जवाब देने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था। उप विदेश मंत्री ने पाकिस्तान की मध्यस्थता की सराहना करते हुए कहा कि इस्लामाबाद के राजनयिक प्रयासों से स्थिति स्थिर हुई। उन्होंने आगे बताया कि कई दौर की बातचीत हुई और पाकिस्तान के माध्यम से संदेश भेजे गए। हमें उम्मीद है कि अमेरिका अपने सहयो...