ईरानी हमले का खौफ... जब फूड ट्रक में छिपकर एयरफोर्स वन से निकले थे ट्रंप, फिर बदला था विमान
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान कर लिया था। अमेरिका के मुताबिक इस बार ईरान ट्रंप के तुर्के दौरे पर उन्हें निशाना बनाने वाला था। इस खतरे से सूचना मिलते ही ट्रंप को बेहद फिल्मी तरीके से बचाया गया था। इस सीक्रेट ऑपरेशन को लेकर हाल ही कुछ हैरतअंगेज खुलासे हुए हैं। दावा है कि पिछले महीने नाटो शिखर सम्मेलन के सिलसिले में तुर्की के अंकारा गए ट्रंप पर ईरानी समर्थित गुटों द्वारा हत्या की साजिश का खतरा मंडरा रहा था। इस खतरे के बीच ट्रंप को कतर से मिले बोइंग 747-8 विमान के बजाय एक छोटे C-32A सैन्य विमान से गुप्त रूप से बाहर निकाला गया। वाशिंगटन पोस्ट की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीक्रेट ऑपरेशन में ट्रंप को अंकारा एयरपोर्ट से बाहर निकालने के लिए एक फूड कैटरिंग यानी कंटेनर ट्रक का इस्तेमाल किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.