नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- ईरान की सेनाओं ने लगभग 180 ड्रोनों को नष्ट कर दिया और अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट को भी निशाना बनाया। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गलीबाफ ने रविवार को यह दावा किया। उन्होंने इसे ईरान की बढ़ती सैन्य क्षमता का सबूत बताया। रिपोर्ट के अनुसार, गलीबाफ ने कहा कि F-35 पर हमला कोई एक बार की घटना नहीं है, बल्कि यह तकनीकी और डिजाइन क्षमताओं के चलते सुनियोजित कार्रवाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि F-35 के पास गिरी मिसाइल ने दुश्मन को यह एहसास करा दिया कि ईरान के पास क्या क्षमताएं हैं और वह किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- गरिमा के साथ खत्म होगा युद्ध, ईरानी राष्ट्रपति की सख्त चेतावनी; ट्रंप को भी खूब मोहम्मद बागेर गलीबाफ ने कहा कि ईरान की डिफेंस टेक्नोलॉजी में प्रगति का संकेत देने के लिए यह घटना जानबूझकर की गई...