लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- खीरी टाउन, संवाददाता। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर से खीरी कस्बे में शिया समुदाय में भारी आक्रोश व गम है। सुन्नी समुदाय के लोगों ने भी इसकी कड़ी निंदा की। लोगों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। शिया समुदाय के लोगों ने दोपहर ज़ोहर की नमाज़ के बाद इमामबाड़ा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इमामबाड़े में अयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत के सिलसिले में एक मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने गहरे रंजोगम का इज़हार किया। धर्म गुरु मौलाना गुलफ़ाम आबिद ने मजलिस को खिताब करते हुए इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले को कायराना हरकत और जुल्म करार दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जिस तरह आतंकवादी तरीके से हमला कर आयतुल्लाह खामेनेई की हत्या की है,उससे पूरे विश्व में उसका असली चेहरा बेनकाब हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.