नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- अमेरिका- इजरायल से जंग के बीच तेहरान में तीखे टकराव की आहट है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने वरिष्ठ गार्ड्स कमांडरों पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इससे युद्धविराम की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। राष्ट्रपति कार्यालय के करीबी दो सूत्रों ने ये दावा किया है। सूत्रों के अनुसार चार अप्रैल को पेजेशकियन और सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के करीबी हुसैन ताएब के बीच बातचीत के दौरान तीखी नोकझोंक हुई। वहां मौजूद लोगों ने इस वार्ता को बेहद कठिन और अत्यधिक तनावपूर्ण बताया। बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने आईआरजीसी के प्रमुख कमांडर अहमद वहिदी और खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के कमांडर अली अब्दुल्लाही पर एकतरफा फैसले लेने और क्षेत्रीय देशों, खासकर उनके बुनियादी ढांचे पर हमलों के जरिए तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.