पेंटागन, मार्च 4 -- ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को पेंटागन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना की एक हमलावर पनडुब्बी ने हिंद महासागर में श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी नौसेना के मौदगे-क्लास फ्रिगेट 'आईआरआईएस डेना' (IRIS Dena) को टॉरपीडो से डुबो दिया। हेगसेथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जल में यह जहाज खुद को सुरक्षित समझ रहा था, लेकिन टॉरपीडो से इसे चुपचाप मौत मिल गई। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुश्मन जहाज पर टॉरपीडो से किया गया पहला हमला है। इससे पहले श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने संसद को सूचित किया कि ईरानी जहाज से संकट की सूचना मिलने के बाद श्रीलंकाई नौसेना और वायुसेना ने तत्काल बचाव अभियान चलाया। जहाज पर सवार लगभग 180 नाविकों में स...