मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता तीखी धूप व उमसभरी गर्मी के बीच शनिवार को मेहदी हसन चौक के पास स्थित ईरानी बस्ती में चापाकल खराब होने के बाद पानी के लिए हाहाकार मच गया है। बस्ती में करीब 50 परिवार रहते हैं। यहां जलापूर्ति पाइपलाइन की सुविधा नहीं है। निजी स्तर पर लगा दो चापाकल अचानक खराब हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ड छह के पार्षद जफीर फरियादी ने नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह से मुलाकात कर हालात की जानकारी दी। इसके बाद निगम से पानी का टैंकर ईरानी बस्ती में भेजा गया। फिर लोगों को राहत मिली। वार्ड पार्षद ने बताया कि जल्द बस्ती स्थाई व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- बढ़ी परेशानी, भीषण गर्मी में बस स्टैंड से बाजार तक पानी की किल्लत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...