नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। श्रीलंका के निकट अमेरिकी हमले के बाद समुद्र में डूब गए ईरानी पोत आईआरआईएस डेना को लेकर भारतीय नौसेना ने बयान जारी किया है। नौसेना ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना के अनुरोध पर उसने ईरानी शिप के खोज एवं बचाव प्रयासों में सहयोग प्रदान किया।बयान कहा गया है कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 4 मार्च की सुबह तड़के कोलंबो स्थित एमआरसीसी में आईआरआईएस डेना से एक संकटकालीन कॉल प्राप्त हुई थी। यह जहाज श्रीलंका के अधीन खोज एवं बचाव क्षेत्र में गाले से 20 समुद्री मील दूर पश्चिम में तैनात था। सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया। श्रीलंका के नेतृत्व में चल रहे खोज प्रयासों में सहायता के लिए 4 मार्च को सुबह 10 बजे एक लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान को भेजा गया। एयर ड्रॉपेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.