नई दिल्ली, मार्च 6 -- ईरान और अमेरिका के बीच जंग जारी है। अमेरिका ने पिछले दिनों भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS डेना को हिंद महासागर में पनडुब्बी से हमला करके डुबो दिया था, जिसके बाद कई सवाल खड़े हुए थे। अब भारत सरकार के सूत्रों ने बताया है कि इस घटना से पहले, भारत ने एक ईरानी जहाज की मदद की थी। पिछले दिनों जब समुद्री अभ्यास के लिए ईरान का एक दूसरा जहाज IRIS LAVAN भारत आ रहा था, तब उसमें कोई टेक्निकल दिक्कत आ गई थी। इसके बाद भारत ने उसे शरण देते हुए डॉक (रुकने) करने की अनुमति दी। इस समय जहाज के 183 सदस्यीय क्रू मेंबर्स कोच्चि में नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, श्रीलंका के दक्षिण में IRIS डेना की घटना से कुछ दिन पहले, ईरान ने भारत से ईरानी जहाज IRIS LAVAN को शरण देने के लिए संपर्क किया था, जो इंटरनेशनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.