वाराणसी, अगस्त 5 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भोपाल के ईरानी गैंग के चार शातिरों ने गत 16 जुलाई को राजादरवाजा (चौक) में 60 लाख रुपये मूल्य की चांदी की उचक्कागीरी की थी। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच का सदस्य बताते हुए सराफा कारोबारी को अरदब में लिया और 26 बट्टियों के रूप में 27.327 किलो ग्राम चांदी ले उड़े थे। यह खुलासा गैंग के दो सदस्यों ने किया जिन्हें पुलिस और एसओजी टीम ने सोमवार रात लौटूबीर (लंका) में मुठभेड़ में धर दबोचा था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पुलिस मुठभेड़ में लूट और छिनैती का आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ मुठभेड़ में दोनों शातिरों के पैर में गोली लगी है जबकि शातिरों की फायरिंग से एसओजी प्रभारी गौरव सिंह भी घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ में गोली लगी है। वारदात में शामिल दो अन्य शातिरों के साथ गिरोह के बाकी सदस्य पुलिस के रडार...