ईरानी गैंग का सदस्य 50 हजारी हैदर गोरखपुर में गिरफ्तार
मेरठ, मार्च 17 -- मेरठ पुलिस के वांटेड और 50 हजार के इनामी ईरानी गैंग के सदस्य हैदर को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हैदर ने मेरठ में 12 अगस्त 2025 को नौचंदी थानाक्षेत्र में सोहराब गेट डिपो पर पुलिस बनकर एक सर्राफ से 55 लाख के जेवरात लूटे थे। इस केस में पुलिस ने तीन आरोपियों की धरपकड़ की थी, जबकि हैदर समेत चार आरोपी वांटेड थे। हैदर पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस बी-वारंट पर हैदर को मेरठ लेकर आएगी। नौचंदी क्षेत्र में सोहराब गेट डिपो पर 12 अगस्त 2025 को सर्राफ कारोबारी दिलावर हुसैन को ईरानी गैंग ने घेर लिया था। बदमाशों ने खुद को पुलिस बताया और दिलावर का 55 लाख का सोना लूट लिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था और छानबीन के लिए पांच टीमों को लगाया था। मेरठ स्वाट टीम ने 21 अगस्त को इसी गिरोह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.