ईरानी गैंग का एक और सदस्य पुलिस हत्थे चढ़ा
वाराणसी, अगस्त 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चौक पुलिस ने 27 किलो चांदी की लूट के मामले में ईरानी गैंग के एक और सदस्य को रविवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से सात बटिया चांदी बरामद की गई, जिसका वजन 6.95 किलो है। गिरफ्तार आरोपी झारखंड के लातेहार जिले के जमीरा (चंदवा) निवासी प्रशांत जेवियर तिर्की है। वह भी ईरानी गैंग के साथ काम करता है। पुलिस ने उसे इंग्लिशिया लाइन के पास से पकड़ा। बीती 17 जुलाई को आरोपियों ने राजा दरवाजा के पास से खुद को क्राइम ब्रांच की टीम का सदस्य बताकर सराफा कारोबारी के कर्मचारियों ड्रग्स का झांसा दिया और 27 किलो से अधिक चांदी लूट ली थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप मिश्रा, उप निरीक्षक प्रकाश सिंह चौहान, हिमांशु मिश्रा, प्रणव पांडेय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.