नई दिल्ली, मार्च 27 -- ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने शुक्रवार को एक मैच के दौरान मिनाब प्राइमरी स्कूल पर हुए हमले में मारे गए बच्चों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। तुर्की में नाइजीरिया के खिलाफ दोस्ताना मैच से पहले ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने एक बेहद भावुक और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। ईरान की फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान बजते समय काला आर्मबैंड पहना और हाथों में छोटे बच्चों के स्कूल बैग थामे रखा। 28 फरवरी 2026 को मीनाब शहर के एक प्राइमरी स्कूल पर हुए अमेरिकी-इजरायली बमबारी में 165 से अधिक बच्चे की मौत हो गई थी। इस हमले में स्कूल पूरी तरह तबाह हो गया था। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में ईरानी खिलाड़ी राष्ट्रगान के दौरान एक साथ खड़े हैं और उनके हाथों में बच्चों के चमकीले रंग के बैग थे। ईरानी सरकार से जुड़े मीडिया संगठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.