नई दिल्ली, मार्च 3 -- युद्ध के चलते ईरान में बड़ी संख्या में भारत के लोग फंस गए हैं और कोई खुद वीडियो बनाकर सरकार से अपील कर रहा है तो कहीं परिजन ही गुहार लगा रहे हैं। यही नहीं संयुक्त अरब अमीरात में ईरान की ओर से किए गए हमलों ने भी कोहराम मचा दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बीच यूएई के नेता से बात की है तो वहीं इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की है। भारत सरकार की अपने नागरिकों को लेकर यह चिंता वाजिब भी है क्योंकि भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी ईरान और इजरायल समेत पश्चिम एशिया के कई देशों में बसी है। इन देशों में करीब एक करोड़ भारतीय बसे हुए हैं। भारत के लिए इन देशों में जंग छिड़ना या फिर हिंसा का ज्यादा भड़कना चिंता वाली बात है। इसकी वजह है कि ईरान में 10 हजार भारतीय रहते हैं। इसके अलावा 40 हजार लोग इजरायल में बसे हुए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.