ईयू-भारत एफटीए से पैदा होंगे बड़ी संख्या में अवसर
नई दिल्ली, मई 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक समझौतों में से एक होगा। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और भारत- ईयू एफटीए के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन ने कहा कि यह समझौता करीब दो अरब लोगों और करीब 11 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को जोड़ता है।
समझौते का महत्व यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का विश्लेषण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वैश्विक जीडीपी करीब 100 ट्रिलियन डॉलर है और भारत- ईयू एफटीए लगभग एक-चौथाई वैश्विक जीडीपी को कवर करेगा। वहीं, वैश्विक व्यापार का भी बड़ा हिस्सा समझौते के दायरे में आएगा। मौजूदा समय में दोनों पक्षों के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 136 अरब डॉलर से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.