नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के मसौदे की कानूनी समीक्षा इस वर्ष जुलाई तक पूरी हो जाने की संभावना है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत और 27 यूरोपीय देशों के समूह ईयू ने इस साल 27 जनवरी को एफटीए पर बातचीत पूरी होने की घोषणा की थी। इसे व्यापार जगत का 'मदर ऑफ ऑल डील्स' बताया गया है। इस समझौते के तहत भारत से होने वाले करीब 93 प्रतिशत निर्यात को यूरोपीय देशों के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलने की संभावना है, जबकि यूरोपीय संघ से आने वाली लक्जरी कारों एवं शराब का आयात सस्ता हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...