रांची, मई 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत स्नातक सत्र 2023-27 के विद्यार्थियों को हो रही शैक्षणिक परेशानियों, ईयर बैक के संकट और अबतक रिजल्ट जारी नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के प्रशासनिक भवन में विद्यार्थियों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। उनके साथ आजसू कार्यकर्ता भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वर्ष 2023 में नामांकन के समय विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि वे चार वर्षीय पाठ्यक्रम और एनईपी-2020 के नए नियमों के अंतर्गत अध्ययन करेंगे।

प्रदर्शन का कारण छात्रों के अनुसार उन्हें यह जानकारी भी नहीं दी गई कि प्रत्येक वर्ष दो सेमेस्टर की परीक्षाओं को मिलाकर 75 प्रतिशत पेपर पास करना अनिवार्य होगा, अन्यथा ईयर बैक का सामना करना प...