बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। पशुपालन विभाग ने पशुओं की ईयर टैगिंग अनिवार्य कर दी है। अब बिना टैग वाले पशुओं को टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान (एआई) और मोबाइल वैन जैसी सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि प्रखंड में करीब 12 हजार पशु हैं। इनमें अब तक 11 हजार की टैगिंग हो चुकी है। पशुपालक जल्द टैगिंग करा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...