ईयरफोन लगाकर चला रहा था ट्रैक्टर, किशोरी की मौत , मां बहन घायल
अयोध्या, अप्रैल 28 -- अयोध्या, संवाददाता। इनायतनगर थाना क्षेत्र के मंजनाई गोठवारा सम्पर्क मार्ग पर एक ट्रैक्टर चालक का ईयरफोन लगाकर चलाना एक किशोरी की जान ले ली। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली एक महिला व उसकी दो बेटियों को टक्कर मारकर पलट गई। ट्राली के नीचे दबकर उसकी एक बेटी की मौत हो गई। जबकि महिला व उसकी दूसरी बेटी घायल है। दूसरी बेटी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक कान में ईयरफोन लगाकर ट्रैक्टर चला रहा था।दुर्घटना थाना इनायतनगर क्षेत्र के मंजनाई गोठवारा संपर्क मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास हुई। ग्राम गोठवारा के पूरे नउवा ढाक निवासी 16 वर्षीय महिमा चौहान अपनी बहन काजल व मां राजकुमारी के साथ जा रही थी। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे मिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.