उन्नाव, अप्रैल 11 -- सोनिक, संवाददाता। ईयरफोन लगाए काम कर रहे युवक की जान साफ्ट की चपेट में आने से चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दही थाना क्षेत्र के तारगांव के मजरा गौरा निवासी 18 वर्षीय कैलाश पुत्र स्वर्गीय मेवालाल गांव में ही अमित के राहत टेंट हाउस में काम करता था। शनिवार दोपहर अमित के घर ट्रैक्टर से जुड़े जनरेटर के सॉफ्ट को ठीक करने के लिए एक मैकेनिक आया हुआ था। कैलाश ईयरफोन लगाए मैकेनिक की मदद कर रहा था। इसी दौरान अचानक कैलाश की शर्ट मशीन के सॉफ्ट में फंस गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसकी मां माया देवी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने गई हुई...