पीलीभीत, अप्रैल 14 -- पीलीभीत। प्रधान डाकघर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को साइनाइड से भरे 14 आईईडी बमों से उड़ाने की ईमेल से धमकी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। तत्काल सायरन बजा कर मिनटों में परिसर को खाली कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व बम निरोधक टीम ने सघन तलाशी ली। हर कमरे, गलियारे और बाहरी हिस्सों की जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली। जांच पूरी होने पर स्थिति सामान्य घोषित कर दी गई। अधिकारियों ने धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर जांच शुरू कर दी है। बम से उड़ाने की धमकी मंडलीय कार्यालय से ई मेल के माध्यम से सोमवार सुबह प्राप्त हुई थी। यह भी पढ़ें- पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ा देंगे...पीलीभीत, बदायूं समेत यूपी के आठ जिलों में पहुंचा धमकी भरा मेल जिसमें सोमवार दोपहर करीब एक बजकर 15 मिनट पर धमाका करने ...